नन्हा पौधा #लेखनी प्रतियोगिता -20-Dec-2021
नन्हा पौधा...
जिसे समझ खरपतवार
माली ने निकाल फैंका किया बाहर
वहीं कूड़ा बीनता एक गरीब बच्चा था खड़ा
वो नन्हा पौधा उठा जड़ को उसके अपने नन्हें हाथों से
ढकते हुऐ कंधे पर अपने लादे झोला
झोला रखा जमीन पर और जुट गया लगाने में
सड़क किनारे
वो नन्हा पौधा अपने नन्हें हाथों से
दो अनाथ अब हो गए साथ
बने एक दूजे का सहारा
वो नन्हीं पौध बना विशालकाय वृक्ष
और
वो नन्हा बालक बना पढ़ लिख कर अफसर
उसे भी तो उसी तरह मिला सहारा एक दंपति का
जैसे अनाथ नन्हें बालक ने पौधे को बचाया
वैसे ही उस बच्चे का भविष्य सुधरा
जिसे खरपतवार समझ फैका गया था बाहर
उसकी छाया में माली कर रहा था विश्राम
◼️◼️◼️
कविता झा 'काव्या कवि '
# लेखनी
#लेखनी काव्य प्रतियोगिता
20.12.2021
Abhinav ji
21-Dec-2021 09:11 AM
Nice mam
Reply
Shrishti pandey
20-Dec-2021 11:57 PM
Nice
Reply
Swati chourasia
20-Dec-2021 08:26 PM
Very beautiful 👌
Reply
Kavita Jha
20-Dec-2021 10:21 PM
थैंक्यू सो मच 😊🙏
Reply